बिना ड्राइवर के टैक्सी उतरी सिंगापुर की सडक़ों पर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 26 अगस्त 2016, 10:10 PM (IST)

मुंबई। लंबे इंतजार के बाद बिना ड्राइवर के कार अब सडक़ों पर दौडऩे लगी है। इसकी गुरूवार को सिंगापुर से हुई। टैक्सी सर्विस के तौर पर यह सेवा प्रारंभ होने जा रही है। फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। मोबाइल एप के जरिए इस सेवा को संचालित किया जाएगा। डवलपर न्यूटोनोमी ने इस सर्विस की शुरुआत की है।

ट्रायल के दौरान कम्पनी का इंजीनियर कार में ही मौजूद रहता है जो यह जांच करेगा कि कार के सभी सिस्टम सही तरह से कार्य कर रहें है या नहीं। ड्राइवर लैस टैक्सी सर्विस पूर्ण रुप से अगले वर्ष से कार्य करना प्रारंभ कर देगी। फिलहाल इसका ट्रायल सिंगापुर की सडक़ों पर किया जा रहा है। ड्राईवर लैस टैक्सी में रास्ते की जानकारी के लिए जीपीएस लगा हुआ है।

न्यूटॉनोमी कम्पनी इस प्रोजेक्टर में सिंगापुर सरकार के साथ पार्टनर है। कम्पनी के अनुसार अगले वर्ष जब टैक्सी सर्विस पूर्ण रुप से कार्य करना प्रारंभ कर देगी जब ऐसी 100 टैक्सीयों को सिंगापुर की सडक़ पर उतारा जाएगा।