राजसमंद। जिले के आमेट में शुक्रवार देर शाम नदी के किनारे लाला राम के बाग में 12 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलने पर लोगों में अफरातफरी मच गई।
बाग में लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को
सूचना दी। वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को
पकडक़र बोरे में बंद कर लिया।
इस दौरान लोगों ने अजगर को अपने मोबाइल में कैद भी किया।