बीकानेर। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्रारंभिक) 2016 को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हंै। परीक्षा 28 अगस्त को 46 केन्द्रों में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक एक सत्र में होगी। बीकानेर के 46 परीक्षा केन्द्रों के लिए 13 हजार 256 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर 0151-2226031 है।