कई तरह की तस्करी होती है। कहीं तो बड़े पैमाने पर बड़ी चीज़ों की तस्करी होती है तो कहीं छोटी चीजों की। तस्करी के कई तरीक़े होते हैं ऐसी ही एक अजीब तस्करी जंगल में देखने को मिली है।
सहारनपुर के नागल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश चौहान ने जगडोली के जंगल में छापा मारकर शराब बनाते दो तस्करों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब, भट्टी और उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ़्तार आरोपियों से सैंकड़ों लीटर लाहन जब्त किया गया था जिसे नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने बताया की एक आरोपी सोहनपुर और दूसरा आरोेपी मीरपुर का रहने वाला है।