ट्रांसपोर्ट यूनियन ऑपरेटर्स के साथ बैठक आयोजित

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 21 अगस्त 2025, 6:57 PM (IST)

टोंक। परिवहन एवं सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के द्वारा संयुक्त रूप से जिले के निवाई एवं टोंक स्थित ट्रांसपोर्ट यूनियन ऑपरेटर्स के साथ मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कस अधिनियम, 1961 के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।


इस अवसर पर ऑपरेटर्स को मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कस अधिनियम 1961 के अन्तर्गत श्रम विभाग में पंजीयन कराने के बारे में बताया गया। साथ ही सभी ऑपरेटर्स को निर्देषित किया गया कि कार्यरत कार्मिकों से प्रतिदिन 8 घण्टे एवं सप्ताह में अधिकतम 48 घण्टे से अधिक कार्य नहीं कराया जावें। जिला परिवहन अधिकारी नेे सभी वाहन मालिकों को परिवहन विभाग की ई-डिटेंषन प्रणाली के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे