टीचर को इतना गुस्सा क्यों आया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 26 अगस्त 2016, 1:31 PM (IST)

एक छोटी सी गलती पर टीचर को इतना गुस्सा आया कि उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली जिससे उसे गहरी चोट आई है।

गाज़ियाबाद के सनातन धर्म इण्टर कॉलेज के 12 वीं के छात्र हिमांशु पुत्र नरेश कुमार की क्लास चल रही थी। हिंदी की क्लास में अचानक हिमांशु के मुंह से आवाज निकल गई। इस बात पर टीचर महेंद्र को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसके हाथ में गहरी चोट आई है। हिमांशु के परिवार ने प्रधानाचार्य से अपील की है कि टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए नहीं तो वो पुलिस में मामला दर्ज कराएंगे।