मालपुरा में 'लघु भारती' इकाई का गठन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 20 अगस्त 2025, 10:20 AM (IST)

मालपुरा। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मालपुरा में लघु भारती इकाई का विधिवत गठन किया गया। इस मौके पर लघु भारती इकाई, जयपुर के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा और प्रांतीय सचिव मनीष जौहरी विशेष रूप से उपस्थित थे।
उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों के साथ बातचीत की और उन्हें सरकार की विभिन्न औद्योगिक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि यह इकाई समय-समय पर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगी।
10 सदस्यों के साथ हुई शुरुआत
इस अवसर पर, महेंद्र मिश्रा ने बताया कि लघु भारती पूरे भारत में लघु उद्योगों के लिए काम करती है। मालपुरा में फिलहाल 10 सदस्यों के साथ इस इकाई का गठन किया गया है और जल्द ही 25 सदस्यों के साथ कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष धीरज गोयल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोक जैन सहित विशाल शर्मा, विकास जैन, मुकेश मारुजी, मनोहर लाल सिंधी, सुशील जैन, मुकेश सिंधेड़ा, प्रसन्न पचेवर, अमित गोयल, रामावतार कापड़ी और अनिल जैन जैसे कई प्रमुख व्यापारी और उद्योगपति मौजूद थे। रामस्वरूप धोबी और गोविंद नारायण विजय भी इस दौरान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे