गाज़ियाबाद के मुरादनगर में उसी रावली रोड पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मार दी गयी जहाँ पर आज से कुछ दिन पहले बी जे पी नेता ब्रिजपाल तेवतिया को गोली मारी गयी थी ।
बदमाश नेशनल हाइवे 58 से एक ज्वेलर उसके साथी का गाड़ी में पीछा कर रहे थे । रावली रोड पर बदमाशों ने उसकी फोर्ड गाडी को स्विफ्ट कार से ओवरटेक किया और गोली चला दी । गोली पहले शीशे पर लगी और फिर फोर्ड गाडी के अगले टायर पर लगी ! इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस का कॉन्स्टेबल प्रवीण आ गया जिसके पास हथियार नहीं था । बदमाशों ने पुलिस को देख कर गाड़ी दौड़ा दी और कई राउंड फायर किया जिसमें प्रवीण को गोली लग गयी । बदमाशों की गाड़ी से एक बुजुर्ग भी घायल हो गया और बदमाश हवा में फायर करते हुए भाग निकले । प्रवीण को घायल हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। आपको याद दिला दे कि वही रावली रोड है जहाँ ब्रजपाल तेवतिया पर ए के 47 से हमला किया गया था ।उसके बाद पुलिस ने दावा किया था कि यहाँ सुरक्षा बढाई गयी है लेकिन अब ठीक उसी जगह वारदात अंजाम दिए जाने से सवाल खड़ा हुआ है कि क्या पुलिस के दावे खोखले हैं । यहाँ पर ज्वेलर शादाब और उनके साथी अंकुर को किडनैप करने की कोशिश की गयी है और कॉन्स्टेबल को गोली भी मरी गयी है ! पूरी घटना में काफी देर का समय लगा होगा लेकिन फिर भी बदमाश फरार कैसे हो गए। पास में ही काकड़ा में बदमाशों ने अपनी स्विफ्ट कार भी छोड़ दी थी ।