कान्हा सवा पांच हजार साल के हुए

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 अगस्त 2016, 11:30 PM (IST)

नई दिल्ली। देश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। देश के प्रमुख मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मथुरा, वृंदावन, द्वारका, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के दर्शन किए। रात 12 बजे पंचामृत से अभिषेक किया गया।
कन्हैया की 5242 वीं जयंती कलियुग की 52वीं सदी में द्वापर के जन्मे कान्हां का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण इस साल 5242 साल के हो जाएंगे। वह 5243 वें वर्ष मे प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष गणित मे जो आकलन किया गया है उसके मुताबिक भगवान कृष्ण द्वापर के अंत में धरती पर 125 वर्ष तक रहे। कलियुग की आयु 5117 वर्ष बताई गई है अगर इन दोनो को जोड़ लिया जाए तो कन्हैया जी की सही उम्र निकल आएगी। शास्त्रों में उल्लेखित है कि भगवान श्रीकृष्ण द्वापर के अंत में धरती पर 125 वर्ष तक रहे। उनकी इस आयु 5117 वर्ष को जोड़ दिया जाए तो भगवान श्रीकृष्ण इस साल धरती पर अपने जीवन काल का 5242 वां वर्ष पूर्ण कर लेंगे। 25 अगस्त को ब्रज मे मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वे 5243 वें वर्ष मे प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणित से इस बात की पुष्टि होती है। प्राचीन निर्भय सागर पंचांग मे इस गणित का उल्लेख है। रोहिणी नक्षत्र 25 अगस्त मध्य रात्रि 25 अगस्त की मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र है। शास्त्रों में उल्लेखित है कि भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म भाद्रपद माह में अष्टमी के दिन मध्य रात्रि रोहिणी नक्षत्र में हुआ था इस बार 24 अगस्त को रात्रि 10 बजकर 16 मिनट पर अष्टमी प्रवेश कर रही है जो अगले दिन 25 अगस्त को दस बजकर 16 मिनट तक रहेगी ऐसे में 24 अगस्त को जन्म के समय (मध्य रात्रि) अष्टमी है तो 25 अगस्त की मध्य रात्रि मे रोहिणी नक्षत्र है।