बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुलगंज में जनमाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नन्ने-मुन्ने बच्चे कृष्ण व राधा के रुप में सजे। केन्द्र प्रभारी बी के कमल ने बताया कि हम कृष्ण के समान पवित्रता, प्रेम, प्रसन्न्ता आदि के गुणों से स्वयं के जीवन को श्रेष्ठ बना सकते है।