जन्में हैं कन्हाई, गाओ-गाओ रे बधाई

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 अगस्त 2016, 9:12 PM (IST)

दौसा। शहर में जन्माष्टमी के मौके पर सुबह से ही मंदिरों में चहल-पहल प्रारंभ हो गई थी। कान्हा के जन्मोत्सव के मौके पर श्रद्धालु दिनभर भजन-कीर्तन करते रहें।

शहर के मंदिरों में सजी आकर्षक झांकियों को देखने के लिए भी श्रद्धालुओं को दिनभर तांता लगा रहा है। गिर्राज मंदिर, श्याम मंदिर में इस मौके पर फूलों से व आकर्षक लाइटों से सजावट की गई।
फोटो देखने के लिए क्लिक करे।