-बंदियों के भोजन स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देश
टोंक। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कल्पना अग्रवाल ने जिला कारागृह टोंक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर का स्वागत जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज ने गुलदस्ता भेंट कर किया तथा जिला कलेक्टर को जेल गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला कलेक्टर ने समस्त महिला व पुरुष बंदियों की परेड लेकर उनसे भोजन स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली गई एवं उनकी समस्याओं के संबंध में पूछा गया, जिस पर बन्दियों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होना बताया गया। निरीक्षण के दौरान मनोरंजन शाला, जेल लाइब्रेरी, बंदी साक्षरता कक्षा, जेल डिस्पेंसरी, बंदियान लंगर का निरीक्षण किया गया व लंगर में खाना चेक किया गया खाने की गुणवत्ता अच्छी पाई गई, जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज द्वारा जिला कलेक्टर को कारागृह की समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें बंदी आमुखीकरण के अंतर्गत कारागृह में आने वाले नए बंदियों को जेल में उपलब्ध सुविधाओं यथा एसटीडी/ पीआईसीएस, कैंटीन मुलाकात, विधिक सेवा, उपचार सुविधाओं की उपलब्धता आदि से अवगत कराने व पीआईसीएस पर महानिदेशालय कारागार राजस्थान जयपुर के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी प्रत्येक बंदी को दिए जाने व कारागृह का संचालन समय सारणी के अनुसार किए जाने एवं कारागृह प्रभारी द्वारा स्वयं प्रति दिवस नई आमद के वार्ड में जाकर बंदियो की समस्या सुनकर उसका यथा संभव समाधान किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने कारागृह की सभी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की व जेल के शांत स्वच्छ व हरे भरे वातावरण की सराहना की गई। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी जसवंत चौधरी, जेलर राजेश कुमार मीणा, डिप्टी जेलर लोकोज्जवल सिंह, मुख्य प्रहरी रामअवतार, नादान सिंह, अरुण यादव, रामदयाल, प्रहरी शंकरलाल व अन्य समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे