बीमारियों की बाढ़,दवाएं नहीं मिल रहीं

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 अगस्त 2016, 6:41 PM (IST)

बारिश और बाढ़ के साथ बीमारियां भी आती हैं। वाराणसी का कुछ ऐसा ही हाल है जहां लोग सामाजिक सदभाव के साथ मरीजों को सहयोग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन पूरे इंतजाम कर पाने में असफल है।

वाराणसी का बुरा हाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र में पहले बारिश ने कहर ढाया और अब बीमारियों की बाढ़ आई हुई है।स्थानीय बड़ी बाजार स्थित मौलाना आजाद बुनकर अस्पताल जाकर देखा जा सकता है कि किस तरह मरीज भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन अपने बलबूते पर सेवा में जुटा है लेकिन प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों नक्खीघाट,कोनिया,शैलपुत्री,जलाली पुरा,सरैया आदि के सैकड़ों प्रभावित अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। मरीजों की तादाद ज्यादा है ऐसे में उनके लिए इलाज और दवा के इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं।

अस्पताल के सचिव श्री जलीस अहमद ने बताया कि कमिश्नर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश के बाद भी मांग के विपरीत मात्र 30 प्रतिशत दवाएँ अस्पताल को मुहैया कराई गईं, जिससे अस्पताल प्रबंधन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।