www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 अगस्त 2016, 6:05 PM (IST)
अलवर। कृष्ण जनामष्टमी के मौके पर गुरुवार को अलवर शहर में यादव महासभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। भगवान कृष्ण की झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा को देखने के लिए शहर भर में मेले माहौल रहा। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकली।