चार बच्चों की मानव तस्करी कैसे हो रही थी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 अगस्त 2016, 6:00 PM (IST)

केवल 10 से 12 साल के बच्चों की मानव तस्करी..ये भेजे जा रहे थे बिहार से राजस्थान और पकड़े गए उत्तर प्रदेश में। पूरी खबर दिल दहलाने वाली है।



गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी कर बिहार से राजस्थान ले जाते वक्त चार नाबालिगों को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग बच्चों की उम्र 10 से 12 बर्ष के बीच की है।नाबालिग को 4 हजार रूपये महीना सफाई के काम में लगाने का वादा कर ये तस्कर बच्चों को ले जा रहे थे। यूनिट ने बच्चों को चाइल्ड लाइन को सुपर्द कर दिया है। चाइल्ड लाइन बच्चों को घर पहुंचायेगी। एएचटीयू आरोपी तस्कर मंजूर आलम के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज करा आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।