पीएम मोदी ने की तिरंगा यात्रा की तारीफ

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 अगस्त 2016, 5:37 PM (IST)

जालोर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जालोर में निकली तिरंगा यात्रा पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई है। जालोर- सिरोही से सांसद देवजी भाई पटेल के नेतृत्व में 22 और 23 अगस्त को शहर और जिलेभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। ऐसी यात्राएं भीनमाल, जालोर शहर सहित जीवाणा, बागोडा सायला, आहोर बिशनगढ़ आदि में बड़े उत्साह और जोश के साथ निकाली गई। यात्रा के फोटो और संक्षिप्त समाचार को सांसद देवजी भाई पटेल ने ट्विटर पर पोस्ट किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तत्काल पटेल की पोस्ट का जवाब भी ट्वीट कर दे दिया। मोदी ने जिस तरह जालोर की तिरंगा यात्राओं की प्रशंसा की है, उससे भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।