ब्राह्मण समाज को संगठित कर विकास को गति देने का लक्ष्य : लौंग्या

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 08 अगस्त 2025, 4:34 PM (IST)

लालसोट। लालसोट शहर में ब्राह्मण हितकारी परिषद द्वारा निकाली गई विशाल कलश यात्रा के बाद परिषद अध्यक्ष शिवकुमार लौंग्या ने समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने और उसमें रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए वे समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
लौंग्या ने बताया कि परिषद की योजना वार्ड-वार्ड में जाकर समाज की इकाइयों का गठन करने की है ताकि संगठनात्मक मजबूती के साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि "युवा शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता और व्यर्थ खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है।"
उन्होंने कहा कि समाज के युवा शिक्षा के बल पर उच्च पदों पर पहुंचे, इसके लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा। लौंग्या ने समाज के विकास के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे