रिकॉर्ड बुक में फॉकनर, ये हैं शुरुआती 10 हैट्रिक

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 अगस्त 2016, 3:09 PM (IST)

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स फॉकनर ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में हैट्रिक लेने का कमाल किया। फॉकनर ने पारी के 46वें ओवर की अंतिम गेंद पर कुशल परेरा (54) को पगबाधा, 48वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (57) को हेनरिक्स के हाथों कैच कराने के बाद दूसरी गेंद पर थिसारा परेरा (12) को बोल्ड किया। हालांकि फॉकनर की हैट्रिक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया यह मैच 82 रन से हार गया। यह वनडे इतिहास की 40वीं हैट्रिक है।

आईए अब देखें वनडे में शुरुआती 10 हैट्रिक बनाने वाले गेंदबाजों का प्रदर्शन :-

जलालुद्दीन (पाकिस्तान)

कब : 20 सितंबर 1982
कहां : हैदराबाद
विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया
शिकार : रोडनी मार्श, ब्रूस यार्डली, ज्यॉफ लॉसन
नतीजा : पाकिस्तान 59 रन से जीता


ब्रूस रीड (ऑस्ट्रेलिया)

कब : 29 जनवरी 1986
कहां : सिडनी
विरुद्ध : न्यूजीलैंड
शिकार : ब्रूस ब्लेयर, इरविन मैकस्विनी, स्टु गिलेस्पी
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 99 रन से जीता


चेतन शर्मा (भारत)

कब : 31 अक्टूबर 1987
कहां : नागपुर
विरुद्ध : न्यूजीलैंड
शिकार : केन रुदरफोर्ड, इयान स्मिथ, इवान चेटफील्ड
नतीजा : भारत 107 गेंद पहले 9 विकेट से जीता


वसीम अकरम (पाकिस्तान)

कब : 14 अक्टूबर 1989
कहां : शारजाह
विरुद्ध : वेस्टइंडीज
शिकार : जैफ डुजोन, मैल्कम मार्शल, कर्टली एम्ब्रोस
नतीजा : पाकिस्तान 11 रन से जीता


वसीम अकरम (पाकिस्तान)

कब : 4 मई 1990
कहां : शारजाह
विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया
शिकार : मर्व ह्यूज, कार्ल रैकमैन, टैरी एल्डरमैन
नतीजा : पाकिस्तान 36 रन से जीता


कपिल देव (भारत)

कब : 4 जनवरी 1991
कहां : कोलकाता
विरुद्ध : श्रीलंका
शिकार : रोशन महानामा, रमेश रत्नायके, सनथ जयसूर्या
नतीजा : भारत 17 गेंद पहले 7 विकेट से जीता


आकिब जावेद (पाकिस्तान)

कब : 25 अक्टूबर 1991
कहां : शारजाह
विरुद्ध : भारत
शिकार : रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर
नतीजा : पाकिस्तान 72 रन से जीता


डैनी मोरिसन (न्यूजीलैंड)

कब : 25 मार्च 1994
कहां : नेपियर
विरुद्ध : भारत
शिकार : कपिल देव, सलिल अंकोला, नयन मोंगिया
नतीजा : न्यूजीलैंड 28 रन से जीता


वकार यूनुस (पाकिस्तान)

कब : 19 दिसंबर 1994
कहां : ईस्ट लंदन
विरुद्ध : न्यूजीलैंड
शिकार : क्रिस हैरिस, क्रिस प्रिंगल, रिचर्ड डी ग्रोइन
नतीजा : पाकिस्तान 67 गेंद पहले 5 विकेट से जीता


सकलेन मुश्ताक (पाकिस्तान)

कब : 3 नवंबर 1996
कहां : पेशावर
विरुद्ध : जिम्बाब्वे
शिकार : ग्रांट फ्लावर, जॉन रेनी, एंडी व्हिटल
नतीजा : पाकिस्तान 78 रन से जीता