उदयपुर। उदयपुर में विश्वप्रसिद्ध फतेहसागर झील में कृष्ण-राधा की रासलीला सबका मन मोह मोहते हुए सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। फतेहसागर झील के ओवरफ्लो होने के साथ ही जन्माष्टमी के अवसर पर यहां बनी एक पेंटिंग सबका मन मोह कर कृष्ण की रासलीला को व्यक्त कर रही है। लबालब झील में पानी के हिलोरों बीच यहां नाव से झील भ्रमण को आए सैलानियों को भी यह पेंटिंग आस्था और कृष्ण भक्ति के रंग को गहरा करते हुए काफी सुकून दे रही है।
जलदाय विभाग की कोठरी पर बनी है यह पेंटिंग
फतेहसागर झील के अन्दर हाल ही में जलदाय विभाग की छोटी कोठरी पर करीब 6 फीट चौड़ी और 7 ऊंची दीवार पर यह पेंटिंग बनाई गई है। जन्माष्टमी के अवसर पर यह पेंटिंग लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही है।