अजमेर। यहां राजकीय महाविद्यालय में चुनाव के नतीजे आने के बाद हंगामा मच गया। पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ा गया। जिसके बाद छात्रों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। जिसमें कई छात्र घायल हो गए।
छात्रों ने भी फेंके पत्थर
छात्रों का आरोप है कि उनके जीते हुए प्रत्याशी को बिना जानकारी जीप द्वारा परिसर से ले जाया गया। जिससे वे नाराज हो गए और हंगामा मचा दिया। जिसके बाद वहां तैनात भारी पुलिस बल ने छात्रों पर लाठियां भांजी। छात्रों ने भी पुलिस पर पत्थर फेंके। इस हंगामे में कई छात्रों के घायल होने की सूचना है।