बॉलीवुड की सनसनी भारत मूल की कनाडाई अभिनेत्री सनी लियोन और अभिनेता अरबाज
खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तेरा इंतजार को लेकर काफी सुर्खियों
बटोर रहे है।
images source instagram
बताया जा रहा है कि सलमान के भाई अरबाज खान और सनी
लियोन की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ के पहले चरण की शूटिंग कर ली गई है। सनी
लियोन ने पहली बार अरबाज के साथ काम किया है।
images source instagram
सनी ने ट्विटर पर
अरबाज और फिल्म की पूरी यूनिट के साथ एक तस्वीर साझा किया है। उन्होंने
तस्वीर के साथ लिखा ,‘‘ ‘तेरा इंतजार’ का मुख्य किरदार। पहला चरण खत्म।
अरबाज खान।’’
images source instagram
संगीतमय प्रेम कहानी से सजी इस फिल्म को पहली बार
राजीव वालिया निर्देशित कर रहे हैं। ‘तेरा इंतजार’ की शूटिंग कच्छ और
अंतर्राष्ट्रीय स्थलों पर होगी। फिल्म में राज बब्बर, सुधा चंद्रन और सलिल
अंकोला भी काम कर रहे हैं।
images source instagram