#MS Dhoni Biopic: ये हैं धोनी की प्रेमिका और

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 24 अगस्त 2016, 5:56 PM (IST)

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी का ट्रेलर दो हफ्ते पहले रिलीज हो चुका हैं। दर्शकों को ट्रेलर काफी पसन्द आ रहा जिसके साथ ही दर्शक फिल्म देखने को काफी बेसब्र हैं। 30 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में दर्शकों को दिखाया जाएगा कि कैसे एक टिकेट कलेक्टर बन गया क्रिकेट की दुनिया का बेताज बादशाह। बता दे फिल्म में धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। फिल्म में उन किरदारों को भी बखूबी उतारा गया है जो धोनी की जिंदगी में काफी महत्व रखतें हैं। जैसे धोनी के पिता, बहन , पत्नी साक्षी धोनी। तो आइये आपको स्लाइड्स में बताते हैं धोनी की बायोपिक में कौन धोनी के पिता की भूमिका में हैं और कौन पत्नी के किरदार में।

सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में धोनी की भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत नजर आ रहें हैं। ट्रेलर में साफ़ देखा जाता है कि सुशांत ने धोनी के किरदार को अदा करने के लिए कितनी मेहनत की है।

अनुपम खेर धोनी की बायोपिक में धोनी के पिता की भूमिका में अनुपम खेर नजर आयेंगें।

सुरेश रैना एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में सुरेश रैना की भूमिका में टॉलीवुड के मशूहर अभिनेता राम चरण नजर आयेंगें।

गौतम गुलाटी फिल्म अजहर में रवि शाष्त्री की भूमिका निभाने के बाद गौतम फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में जहीर खान की भूमिका में नजर आयेंगें। बता दें गौतम ने इस फिल्म में लीड रोल के ऑडिशन दिया था लेकिन, उन्होंने फिल्म में मिली जहीर खान की भूमिका।

कियारा आडवाणी फिल्म में कियारा साक्षी यानी धोनी की पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगीं।

हैरी तंगारीफिल्म में हैरी तंगारी युवराज की भूमिका अदा करेंगें। बता दें हैरी एक राइट हैंडेड बल्लेबाज हैं, और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खेलतें हैं। पर्दे पर युवराज सिंह की भूमिका अदा करने के लिए हैरी ने एक महीने बकायदा ट्रेनिग भी ली हैं।

दिशा पाटनी अपनी बोल्ड और हॉटनेस से सुर्खियां बटोरने वाली दिशा फिल्म में धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की भूमिका में दिखाई देंगीं। बता दें पाटनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहीं हैं।

भूमिका चावला हर किसी की जिंदगी में बहन एक मुख्य भूमिका निभाती हैं कुछ ऐसे ही धोनी की बहन जयंती गुप्ता ने निभाई। फिल्म में जयंती गुप्ता की भूमिका में भूमिका चावला नजर आएंगीं।