READY: 2017 में किंग खान का महा -धमाका

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 24 अगस्त 2016, 4:49 PM (IST)

शाहरुख़ खान की फिल्म रईस इस वर्ष ईद पर रिलीज होना तय थी। लेकिन किंग खान सुल्तान से बॉक्स-ऑफिस पर भिड़ना नहीं चाहतें थे इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढा दी।

फिर उन्होंने फिल्म को क्रिश्मस पर रिलीज करने की सोची लेकिन क्रिश्मस पर आमिर खान की दंगल रिलीज होने को बिलकुल तैयार हैं। ऐसे में शाहरुख ने अपनी फिल्म फिल्म रईस के लिए 27 जनवरी 2017 निश्चित की है।

गौरतलब है कि,वर्ष 2017 में शाहरुख़ खान की एक या दो फ़िल्में रिलीज नहीं होगी बल्कि तीन-तीन फ़िल्में रिलीज होगी।

बता दें रईस के अलावा शाहरुख़ इम्तियाज अली की फिल्म और आनंद एल राय की फिल्म में भूमिका में नजर आयेंगें।