वैष्णो देवी में गिरी चट्टान,जवान की मौत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 24 अगस्त 2016, 2:01 PM (IST)

जम्मू। वैष्णो देवी के गेट नंबर-तीन के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। खबर है कि श्रद्धालुओं के ट्रैक पर एक चट्टान भरभरा कर गिर पडी। इस हादसे में सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है।

वहीं, कई लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल, बचाव और राहत का कार्य जारी है।