नई दिल्ली। दिल्ली के जीटी करनाल रोड स्थित हीरो मोटर के शोरूम में मंगलवार
दोपहर को भयंकर आग लग गई। हादसे में करीब 500 बाइक आग के हवाले हो गईं। आग
दोपहर करीब 4 बजे लगी।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाडियां मौके पर मौजूद रहीं। आग इतनी
भीषण थी कि बिल्डिंग ही गिर गई।
मोटरसाइकल शोरूम की पहली मंजिल पर एक धमाके के साथ आग लगी और देखते-देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। फायर ब्रिगेड को इस पर काबू पाने में कई घंटों लग गए। इस शोरूम के बगल में पेंट की बडी दुकान थी और इसके साथ मारूति कारों का शोरूम है। पेंट की दुकान ने भी आग पकड ली व पलभर में इस आग से बिल्डिंग के चारों फ्लोर जलकर खाक हो गए।