कालेजों में चुनाव प्रचार बंद, मतदान कल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 23 अगस्त 2016, 8:58 PM (IST)

बारां। कॉलेज छात्रसंघ चुनावों का मतदान कल होगा| कॉलेज चुनावी माहौल अपने पूरे शबाब पर है, अाचार सहित के उल्घंन पर प्रशासन की पूरी नजर है | प्रत्याशी व समर्थकों ने प्रचार के लिए पूरी ताकत झौंक रखी है लेकिन अब प्रचार सीधा छात्र व छात्राओं से सम्पर्क कर किया जा रहा है |
प्रशासन की और से आज चुनावों की तैयारीयों का जायज़ा लेने के लिए बारां एसडीएम पहुंचे |
स्नातकोत्तर महाविधालय के निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 3796 मतदाता है जिनको आज परिचय पत्र वितरण किये गये हैं | जो कल सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने मतदान का प्रयोग करेंगे |
राजकीय छात्र महाविधालय में एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी महेन्द्र मीणा मैदान में हैं तो एबीवीपी से प्रत्याशी कुलदीप गुर्जर है वहीं राजकीय कन्या महाविधालय में एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी अदिति शर्मा मैदान में हैं तो एबीवीपी से प्रत्याशी पायल शर्मा चुनावी मैदान में है |