मासूम जिस बस से उतरा उसी ने कुचल डाला

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 23 अगस्त 2016, 8:16 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार को एक बच्चे की वैन से कुचलकर मौत हो गई। बच्चे को उसी स्कूल वैन ने कुचला है, जिससे वो उतरा था। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है।


बच्चे की उम्र साढे तीन साल बताई गई। बताया गया कि ड्राइवर जब वैन को बैक कर रहा था उस वक्त यह हादसा हुआ।