उदयपुर। ब्रिक्स सम्मेलन के समापन के बाद मंगलवार को ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना में हुए कार्यों को देखने के लिए पहुंचे। सदस्य यह देखकर काफी खुश हुए कि किस प्रकार बांसड़ा के पास बनाए गए चेक डेम में वर्षो जल संग्रहीत होने से आसपास के कुंओं का जलस्तर ऊपर आ गया है। कई ब्रिक्स सदस्यों ने इस मौके पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सरहाना की और अपने देश बुलाने की बात भी कही। इस मौके पर उदयपुर जिला कलक्टर रोहित गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित थे।