गांधीनगर। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल वोरा ने नेता प्रतिपक्ष शंकर सिंह वाघेला और बलवंत सिंह राजपूत को छोडकर कांग्रेस के सभी 44 विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया है। कांग्रेस के ये विधायक पिछले महीने उना में कथित तौर पर दलितों पर हुए अत्याचार को लेकर विधानसभा में हंगामा कर रहे थे।
कांग्रेस विधायक 11 जुलाई को गिर-सोमनाथ जिले के उना में मोटा समधियाला
गांव में गौ रक्षकों द्वारा चार दलितों की पिटाई की घटना की उच्च न्यायालय
के किसी वर्तमान न्यायाधीश से जांच कराने की मांग कर रहे थे।
विपक्ष के
सदस्य सदन में तखि्तयां थामे हुए थे और अध्यक्ष के आसन के सामने नारेबाजी
कर रहे थे। उन्होंने विरोधस्वरूप सत्ता पक्ष पर चूडियां भी फेंकी। इस
दौरान सदन में मुख्यमंत्री विजय रूपानी और अन्य मंत्री भी मौजूद थे।
जन आक्रोश रैली में प्रदर्शन...
कांग्रेस सदस्य बाद में विरोधी नारों वाले बैनर ले नारेबाजी करते हुए सदन
परिसर से बाहर आ गए और फिर उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली
में प्रदर्शन किया। रैली में बडी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शनकारियों ने राज्य विधानसभा भवन को घेर लिया था।
सोमवार को सदन ने रमनलाल वोरा को सर्वसम्मति से विधानसभा का नया अध्यक्ष
चुना था। वोरा को भाजपा का मजबूत दलित नेता माना जाता है।
(आईएएनएस)