टोंक। निवाई मां वैष्णो देवी मंडल के तत्वावधान में नाहरवाडी से शिवाड़ होते हुए जम्मू कटरा मां वैष्णो देवी के लिए 17वीं पदयात्रा रवाना हुई। जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु अनीश मोजीवाल ने बताया कि मां वैष्णो पदयात्रा को लेकर मंगलवार को सुबह शिवाड़ शिवालय पर ध्वज का विधिवत पूजन करके पदयात्रा को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का जुलूस बैंड बाजे एवं डीजे के मधुर भजनों के साथ रवाना हुआ। जिसमें युवक युवतियों ने जमकर भक्ति नृत्य किया। पदयात्रा के जुलूस में शामिल रथ में मां वैष्णो देवी की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का जुलूस नाहरवाडी से होते हुए पहाड़ी, बरथल, निवाई बस स्टैंड एवं वनस्थली मोड होते हुए रवाना हुआ। जिसका जगह-जगह पर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आदित्य मोजीवाल, युवराज मोजीवाल, चिराग मोजीवाल, साहिल नंदवाल, अविनाश नंदवाल, शिवराज नंदवाल, अरमान सुखवाल, सनी नंदवाल, सागर नंदवाल, मोहित नंदवाल, रम्मू सुखवाल एवं मनीष नंदवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे