विधायक ललित यादव ने 24 लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 01 जुलाई 2025, 3:53 PM (IST)

नीमराना। ग्राम खानपुर अहीर और नाहरखेड़ा में विधायक ललित यादव ने 24 लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ संपन्न किए गए हैं।

इन विकास परियोजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा और क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। मैं क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करता हूं कि जनसेवा और विकास ही हमारी प्राथमिकता है और रहेगा।

इस मौके पर जिला पार्षद भीमराज यादव, स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि करणसिंह यादव, बल्लुवास सरपंच प्रतिनिधि रामपाल यादव, पूर्व सरपंच सतपाल यादव, एडवोकेट विक्रम यादव, एडवोकेट सतीश यादव, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष रामधन ठेकेदार, झम्मनलाल चौधरी,रविंदर यादव,थानेदार रामसिंह यादव, सतवीर पंच, मनोज पहलवान, हरीश यादव एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे