ब्रिक्स देश करेंगे ज्वांइट टॉस्क फोर्स का गठन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 23 अगस्त 2016, 3:59 PM (IST)

उदयपुर। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए उदयपुर में आयेाजित ब्रिक्स सम्मेलन का मंगलवार को समापन हो गया है। सदस्य देशों ने इस सम्मेलन में मुख्य रुप से आपदा से निपटने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय किया। उदय विलास में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका, रशिया, चीन, ब्राजील और भारत ने प्रतिबद्धाता जताई कि वे प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक साथ सामूहिक रूप से काम करेंगे।

समापन सत्र में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने घोषणा पत्र जारी करते हुए चारों देशों के मंत्रियों को यह पत्र सौपे।
रिजिजू ने कहा कि सभी देश आपदा की स्थिति में एक-दूसरे से सहयोग करेंगे। इसके साथ ही ब्रिक्स आपातकालीन सेवाओं के कार्यान्वयन के लिए तीन साल की संयुक्त कार्य योजना वर्ष 2016-18 के रोडमैप को भी अंतिम रूप दिया गया। इस योजना के तहत पहली वार्षिक बैठक इस साल के अंत तक सेंट पीटर्सबर्ग में होना तय हुआ।