खेल को खेल की भावना से खेलें

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 23 अगस्त 2016, 3:39 PM (IST)


बाड़मेर। प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने किया। जोगेश्वर कुआ गरल स्कूल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के मौके पर सांसद ने ओलंपिक खिलाड़ी खेताराम जाट का उदाहर ण दिया।

उन्होंने कहा कि खेल हमेशा खेल की भावना से खेले जाने चाहिए। इस मौके पर चौधरी ने सांसद कोटे से गोगाजी मंदिर में वाचनालय भवन निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए की राशि की भी घोषणा की।