5000 रुपए तक सस्ते हो गए हैं सैमसंग के ये स्मार्टफोन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 23 अगस्त 2016, 2:29 PM (IST)

नई दिल्ली। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने दो बेहतरीन स्मार्टफोन के दामों में भारी कटौती कर दी है। सैमसंग ने जिन दो स्मार्टफोन के दामों में कटौती है कि है वे गैलेक्सी सीरिज के हैंं। सैमसंग ने गैलेक्सी एस 7 और गैलेक्सी एस 7 एज के दामों में 5000 रुपए तक की कटौती की है। गौरतलब है कि सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन्स क्रमश: 48,900 और 56,900 रुपये की कीमत के


साथ भारत में लॉन्च हुए थे। दाम घटने के बाद अब गैलेक्सी एस 7 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 43,400 रुपये हो गई है, जबकि जबकि गैलेक्सी एस 7 एज की कीमत 50,900 रुपये। गौरतलब है कि सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स कमाल के हैं।


दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स एक जैसे ही हैं। ज्ञातव्य है कि इन दोनों स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 820 दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन 1.5 मीटर वॉटर रेजिस्टेंट है।


दोनों स्मार्टफोन्स में 32 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ 4जीबी रैम दी गई है। साथ ही इनमें हाईब्रिड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।