टोंक। निवाई के झूलेलाल धर्मशाला (मैरिज हाल) सिंधी कॉलोनी में पुष्कर दास महाराज के द्वारा चल रही संगीतमय भागवत कथा में चौथे दिन कहा संतों के साथ फोटो सभी खिंचवाते हे, पर संतों के गुणों को नहीं खींचते। गुरु को सभी मानते हे, पर गुरु की नहीं मानते। महाराज ने कहा आज के समय में बेटी को दहेज में कार तो सभी देते हे, परंतु संस्कार कोई नहीं देता। इसलिए आज के समय में अपराध ज्यादा बढ़ रहे है। परिवार टूटने का एक कारण मोबाइल है। आज के समय में परिवार बिखर रहे है, सामूहिक परिवार कम देखने को मिलते है। परिवार के साथ रहने से घर की बहु, बेटियां सुरक्षित रहती हैं। आजकल बहु के पीहर पक्ष वाले उसको ससुराल में टिकने नहीं देते, आज के समय में परिवार टूटने का एक कारण अपनी बेटी के हाथ पीले करने के बाद भी पीहर पक्ष का ज्यादा हस्तक्षेप करना है। पल-पल की खबर आजकल मोबाइल के माध्यम से बेटी से लेना, ज्यादा बेटी से संपर्क में रहने से वो ससुराल में अपना घर नहीं जमा सकती। उसका मन ससुराल में नहीं लग सकता। शादी के बाद हर बेटी को ससुराल में सेट होने में समय लगता है। आजकल बेटियों को घर बैठाकर ससुराल वालों से रूपयों की मांग भी ज्यादा हो रही है। इस कारण आजकल कई घर टूट रहे है। आगे कहा मनुष्य जन्म अनमोल हे ये बार-बार नहीं मिलेगा, इसमें जो सत्कर्म, दान पुण्य करना समय पर कर लेवे। इस जनम में जो दान पुण्य करते हे वो अगले जनम को सफल बनाने की तैयारी करते है। हम मंदिर, दर्शन, सतसंग करे परंतु हमारी वजह से किसी को कष्ट ना हो वो सही सत्कर्म कहा जाता है। भगवान जब द्वारका जा रहे थे सामने से कुंती जी प्रणाम करती है और भगवान की स्तुति करती है। भगवान ने बोला मांगो क्या चाहिए। कुंती जी ने भगवान से दुख मांगा और कहा दुख में प्रभु आपकी याद बनी रहती है। सुख, दुख दोनो मेहमान हे हमे दोनो का स्वागत करना चाहिए। सत्संग में बैठने से दुख कम होता है। हरी की कथा सुनने से दुख दूर होता है। महाराज ने कहा भागवत की कथा में भगवान विष्णु ने 4 अवतार लिए उसमें से मत्स्य अवतार, कच्छभ अवतार, वराह अवतार, ओर मोहिनी अवतार, इन चार अवतार में से एक अवतार मत्स्य नारायण का आया है। कथा को आगे बढ़ाते हुए भागवत के 24 गुरु की व्याख्या की। महाराज ने बताया ऋषभ देव भगवान भी भागवत से ही निकले। राजा भरत ने एक हिरण के बच्चे के मोह में फसने के कारण अगला जन्म हिरण का पाया। अंत में वि_ल वैष्णव ने बताया शुक्रवार को कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे