बेवकूफ बना लोगों को लूटता चोरों का गिरोह

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 22 अगस्त 2016, 5:41 PM (IST)

जोधपुर। शहर में सक्रिय चोरों के गिरोह ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। गिरोह के सदस्य लोगों को दिन-दहाड़े बेवकूफ बनाकर लूट रहें है। मामला तब सामने आया जब एक महिला ने आपबीती की सूचना पुलिस को दी।


इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पूरी हकीकत सामने आई। दरसल गिरोह के सदस्य शिकार के आसपास कुछ पैसे गिरा देते है। इसके बाद जब आदमी पैसे उठाने के लिए जाता है तो गिरोह के अन्य सदस्य उसकी कार या दुकान से कीमती सामान पार कर देते है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात स्टेशन रोड की है जहां सम्बंधित महिला का सामान चोरों ने पार किया। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी है।