नई दिल्ली। कश्मीर में 45 दिनों से जारी कफ्र्यू के बीच सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन नेताओं ने प्रधानमंत्री ने पीएम को मोदी को राज्य की जमीनी हकीकत से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे घाटी में व्याप्त अशांति से निपटने के लिए राजनीतिक रुख अपनाएं। इन नेताओं ने पीएम सो हुई चर्चा के दौरान पैलेट गन पर तुरंत बैन लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा।
राजनीति का अखाड़ा न बने जम्मू-कश्मीर
उमर के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि कश्मीर में अशांति से निपटने में लगातार विफल रहने से अलगाव की भावना गहरी होगी। राज्य के नेताओं के इस दल ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि वे कश्मीर घाटी में सभी पक्षों के साथ तुरंत बातचीत शुरू करें। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उमर ने मीडिया से कहा कि जम्मू कश्मीर राजनीति का अखाड़ा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है। इस बैठक में विपक्ष के नेताओं ने प्रदेश में जमीनी हालात के बारे में पीएम को जानकारी दी और अनुरोध किया कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें।
उमर ने कहा कि पिछले 45 दिन से कफ्र्यू लगा हुआ है। वहां के मौजूदा
हालात के मद्देनजर राज्य के सभी विपक्षी दल दलगत सीमाओं से परे जाकर साथ आए
हैं और उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया है कि वह राज्य में सभी पक्षों के
साथ राजनीतिक वार्ता की शुरूआत करें। उमर अब्दुल्ला के अलावा इस शिष्टमंडल
में प्रदेश कांग्रेस का सात सदस्यीय दल और मुख्य विपक्ष नेशनल कान्फ्रेंस
का आठ सदस्यीय दल शामिल है। यह दल राष्ट्रीय राजधानी में है और सरकार एवं
विपक्ष के नेताओँ से मुलाकात कर रहा है। श्ष्टिमंडल में कांग्रेस दल का
नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख जीए मीर कर रहे हैं। नेशनल
कॉन्फ्रेंस के दल में इसके प्रांतीय प्रमुख नसीर वानी और देविंदर राणा भी
हैं। इनके अलावा माकपा के विधायक एमवाई तरीगामी भी इस शिष्टमंडल में शामिल
हैं।
असंतोष और मोह भंग
शिष्टमंडल ने घाटी में लोगों
की मौतों पर नाराजगी और दुख प्रकट करते हुए और हालात से निपटने में
राजनीतिक रुख के अभाव पर निराशा जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन
सौंपा। शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री को बताया कि कश्मीर में राजनीतिक समस्या
का निपटान राजनीतिक तरीके से करने के बजाय पहले भी आजमाए जा चुके प्रशासनिक
तरीकों से स्थित और अधिक बिगड़ी है और इसके कारण असंतोष और भोहभंग की
अभूतपूर्व अनुभूति पैदा हुआ है। यह भावना विशेष तौर पर युवाओं में पनपी है।
ज्ञापन
में कहा गया है कि हमारा यह दृढ़ मत है कि केंद्र सरकार को अब और अधिक समय
बर्बाद नहीं करना चाहिए और राज्य में व्याप्त अशांति से निपटने के लिए सभी
पक्षों के साथ विश्वसनीय और अर्थपूर्ण राजनीतिक संवाद शुरू कर देना चाहिए।
शिष्टमंडल ने कहा कि कश्मीर में व्याप्त अशांति पर गौर करने में लगातार
विफल रहने से अलगाव की भावना और अधिक गहरी होगी। इसके साथ ही शिष्टमंडल ने
उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस नाजुक स्थिति से निपटने के लिए तत्काल उपाय
करेंगे।
इससे पहले उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में चार पार्टियां
नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, पीडीएफ और लेफ्ट के नेता राष्ट्रपति से भी मिल
चुकी हैं, जबकि रविवार शाम को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी
मुलाकात कर चुके हैं। इस मुलाकात में कश्मीर घाटी में जारी अशांति और तनाव
की स्थिति को नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा हुई।
जनजीवन अस्त-व्यस्त, अब तक 70 की मौतें
आपको
बता दें कि 8 जुलाई को हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी को
सुरक्षाबलों के मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद घाटी में तनाव शुरू हुआ
था। उसके बाद से लगातार वहां कफ्र्यू जारी है और सोमवार को यह 45वें दिन भी
जारी है। कश्मीर घाटी में अलगाववादियों द्वारा 9 जुलाई से आहूत विरोध के
बाद सेघ् घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान कई हिंसक झड़पों
और प्रदर्शनों में अब तक करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब पांच
हजार लोग घायल हुए हैं। घाटी में स्कूलों, कारोबार प्रतिष्ठानों आदि को बंद
रखा गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने रविवार को कहा कि इस
अशांति का सर्वाधिक प्रभाव बच्चों पर पड़ा है। अख्तर ने कहा है कि अब समय आ
गया है कि माता-पिता को विरोध प्रदर्शन और शिक्षा में से किसी एक को चुनना
पड़ेगा। सभी तेल टैंकर ऑपरेटर्स और ट्रक संघ ने उग्र भीड़ के हमला करन के
डर से घाटी में आपूर्ति बंद करने का फैसला किया है।
रविवार को एक और युवक की मौत
श्रीनगर शहर के पुराने इलाके में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष के दौरान रविवार को आंसू गैस का एक गोला लगने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अब्दुल माजिद (25) की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कफ्र्यूग्रस्त श्रीनगर के फतेह कदल में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष के दौरान आंसू गैस का एक गोला सीने में लगने के बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया था। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के समूह ने कफ्र्यू का उल्लंघन कर एक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया, जिन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मालाराता मुहल्ले के निवासी अब्दुल माजिद के सीने में आंसू गैस का एक गोला आ लगा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।