झालावाड़। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को झालावाड़ कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने झालावाड़ शहर में तय समय से अतिरिक्त समय पर बजने वाले डीजे पर पाबंदी लगाने एवं जप्ती के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने बीएलगन पंजिका एवं आर्म्स रजिस्टर की जांच करते हुए थानाधिकारी को बीएल व एमएल गन के रजिस्टर का संबंधित कार्यालयों से मिलान करवाए जाने तथा जिन अनुज्ञापत्रों का नवीनीकरण नहीं हो रहा है उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने स्थायी वारण्टी पेण्डिग प्रकरणों, गुण्डा एक्ट के इस्तगासे का समय पर तथा पेण्डिंग माल का शीघ्र निस्तारण करवाने एवं हिस्ट्रीशीटर की सूची थाने के बाहर चस्पा करने के निर्देश भी थानाधिकारी को दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने थानाधिकारी को थाने में काफी समय से रिक्त चल रहे पदों के संबंध में उच्च स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश दिए। इस दौरान थानाधिकारी रामकेश मीणा सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे