चंडीगढ़। राय सिख और कम्बोज भाईचारों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य में राय सिख कल्याण बोर्ड और कम्बोज कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है। इन दोनों नवगठित बोर्डों में 10 गैर-सरकारी सदस्यों के अलावा एक अध्यक्ष होगा। वाइस चेयरमैन और सीनियर वाइस चेयरमैन भी इन दस गैर-सरकारी सदस्यों में से मनोनीत किए जाएंगे।