करौली। राजस्थान
में भारी बरसात के चलते बीसलपुर बांध के सात गेट खोले जाने से छह लाख क्यूसक पानी
छोडे जाने से जिले के उपखण्ड मुख्यालय मंडरायल में चम्बल में आज पानी की भारी आवक
होने से चम्बल लबालब बहने लगी है चम्बल किनारे पानी का आन्नद लेने के लिए आज दिनभर
सैलानियों की भीड रही।
बीसलपुर बांध के गेट खोले जाने कि सूचना पर अतिरीक्त जिला
कलेक्टर नरेन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अध्यक्ष राजेश यादव ने चम्बल का
जायजा लिया और चम्बल में चल रहे स्टीमरो के संचालन को बन्द कराया। स्थानीय
प्रशासन को जब तक
चम्बल का पानी कम नही पड जाए जब तक संचालन पर रोक की हिदायत दी । चम्बल का
पानी इस
समय साढे सत्तर मीटर गेज पर बह रहा है।
चम्बल किनारे पर बसे छह घरो के लोगो को भी अधिकारियो ने वहां से हटाकर अन्य जगह ठहरवाया है। सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने मध्यप्रदेश जाने वाले यात्रियो को भी रोक दिया गया है। उनको हिदायत दी गइ है या तो वह रोड मार्ग होते हुऐ अपने घरो पर जाऐ या पानी उतरने का इन्तजार करे जब तक के लिए सरकारी इमारतो में रूकने ठहरने कि व्यवस्था कि गई है।