कॉमेडी-रोमांस का फुल डोज ‘हैप्पी भाग जाएगी’

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 21 अगस्त 2016, 4:26 PM (IST)

निर्माता : आनंद एल राज
निर्देशन : मुदस्सर अजीज
संगीत : सोहेल सेन
कलाकार : डायना पैंटी, अभय देओल, अली फजल, जिमी शेरगिल, पीयूष मिश्र, मोमल शेख


मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ भारत और पाकिस्तान के इर्द-गिर्द की एक रोचक कहानी है। आनंद एल राय की को-प्रोड्यूस इस फिल्म में उनकी ‘तनु वेड्स मनु’ जैस ही फ्लेवर है। इस फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस और ड्रामा भी देखने को मिलेगा, जो इस फिल्म को काफी मजेदार बनाता है। फिल्म के अहम किरदारों में अभय देओल, डायना पेंटी, जिमी शेरगिल, अली फजल, मोमल शेख, पीयूष मिश्रा और कंवलजीत है।


कहानी-

फिल्म की कहानी अमृतसर में पली तेज तर्रार लडक़ी हैप्पी (डायना पेन्टी) की है। उसे अपने परिवार के परिचित लडक़े गुड्डू (अली फजल) से प्यार हो जाता है। गुड्डू साफ दिल का लडक़ा है। ट़ुनटुना (गिटार) बजाता है और हैप्पी से प्यार करता है। वह हैप्पी के बाउजी से शादी की बात करे इसके पहले ही शहर के एक कारपोरेटर दम ङ्क्षसह बग्गा (जिमी शेरगिल) से हैप्पी की शादी तय हो जाती है।
हैप्पी एक तरफ शादी की रस्मों में शामिल है और दूसरी तरफ गुड्डू के साथ भाग जाने की योजना बनाती है। वह भागती है। हैप्पी शादी वाले दिन ही अपने घर से भाग जाती है और ट्रक में छिपकर गलती से पाकिस्तान के शहर लाहौर में पहुंच जाती है। यहां उसकी मुलाकात एक नेता के बेटे बिलाल अहमद (अभय देओल) से होती है।
वहीं दूसरी तरफ भारत में सभी हैप्पी की तलाश में जुटे हुए हैं। इस बीच फिल्म में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं। जिसे देखना काफी रोचक होगा। फिल्म की कहानी जितनी मजेदार पढऩे में और ट्रेलर देखने में लगती है उससे कई ज्यादा मजा इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने में आएगा।

निर्देशन:-

मुदस्सर अजीज की यह दूसरी ही पारी रही। इसमें उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी में अच्छा काम किया है। कुछ अलग कर दिखाने के प्रयास में उन्होंने कुछ एक नए प्रयोग भी किए हैं। हालांकि वे फिल्म में कॉमेडी का तडक़ा लगाने के चक्कर में कहीं-कहीं पर थोड़ा मात खाते नजर आए। रोमांस में उन्होंने वाकई में कुछ अलग करने की कोशिश की है, इसीलिए वे कुछ हद तक दर्शकों की वाहवाही लूटने में सफल रहे।

एक्टिंग :-

डायना पेंटी ने टाइटल किरदार अच्छा निभाया है, वहीं जिम्मी शेररगिल, अली फजल और अभय देओल का काम भी सहज है। पाकिस्तान की एक्ट्रेस मोमल शेख ने भी सराहनीय काम किया है जो की उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए और भी ज्यादा अच्छा साबित होगा। पियूष मिश्रा का अभिनय और तकिया कलाम आखिर तक याद रहता है।