द्रविड़ का ऐसा रिकॉर्ड जान चौंक जाएंगे आप!

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 21 अगस्त 2016, 3:22 PM (IST)

नई दिल्ली। टीम इंडिया की दीवार (द वॉल) के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट के हिसाब से पूर्ण बल्लेबाज माना जाता था। वे तकनीकी रूप से दक्ष होने के साथ कॉपी बुक स्टाइल में बल्लेबाजी करते थे। द्रविड़ का धैर्य देखने लायक था और उनका विकेट निकालने के लिए गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे।

द्रविड़ का डिफेंस काफी मजबूत था। इतनी खूबियों के बावजूद द्रविड़ के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड है, जिसकी शायद ही कोई कल्पना कर सकता है। दरअसल द्रविड़ टेस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 55 बार बोल्ड होने वाले बल्लेबाज हैं।

आम तौर पर माना जाता है कि बोल्ड वही बल्लेबाज होता है, जिसका डिफेंस बहुत कमजोर होता है लेकिन द्रविड़ के मामले में यह बात अपवाद नजर आती है। 43 वर्षीय द्रविड़ ने 1996 से 2012 के बीच 164 टेस्ट में 52.31 के औसत से 36 शतक व 63 अर्धशतकों की बदौलत 13288 रन जुटाए थे। उनका टॉप स्कोर 270 रन रहा।

आईए अब देखें टेस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार गिल्ले उड़वाने वाले 9 और बल्लेबाजों का ओवरऑल प्रदर्शन :-

सचिन तेंदुलकर

करिअर : 1989 से 2013
टेस्ट : 200
रन : 15921
औसत : 53.78
50/100 : 68/51
बोल्ड आउट : 54 बार

गुंडप्पा विश्वनाथ

करिअर : 1969 से 1983
टेस्ट : 91
रन : 6080
औसत : 41.93
50/100 : 35/14
बोल्ड आउट : 41 बार

वीवीएस लक्ष्मण

करिअर : 1996 से 2012
टेस्ट : 134
रन : 8781
औसत : 45.97
50/100 : 56/17
बोल्ड आउट : 39 बार

सुनील गावसकर

करिअर : 1971 से 1987
टेस्ट : 125
रन : 10122
औसत : 51.12
50/100 : 45/34
बोल्ड आउट : 33 बार

वीरेंद्र सहवाग

करिअर : 2001 से 2013
टेस्ट : 104
रन : 8586
औसत : 49.34
50/100 : 32/23
बोल्ड आउट : 31 बार

अनिल कुंबले

करिअर : 1992 से 2008
टेस्ट : 132
रन : 2506
औसत : 17.77
50/100 : 5/1
बोल्ड आउट : 30 बार

सैय्यद किरमानी

करिअर : 1976 से 1984
टेस्ट : 88
रन : 2759
औसत : 27.04
50/100 : 12/2
बोल्ड आउट : 29 बार

पोली उमरीगर

करिअर : 1952 से 1962
टेस्ट : 59
रन : 3631
औसत : 42.22
50/100 : 14/12
बोल्ड आउट : 29

सौरव गांगुली

करिअर : 1996 से 2008
टेस्ट : 113
रन : 7212
औसत : 42.17
50/100 : 35/16
बोल्ड आउट : 26 बार