ये टिप्स आजमाएं,लंबे-घने लहराते बाल पाएं

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 अक्टूबर 2017, 3:41 PM (IST)

खूबसूरत केश पानेे के लिए उनकी सही देखभाल बेहद जरूरी है। आप कैसे पा सकती हैं लम्बे-घने-लहराते बाल! आइये जानते हैं। बाल धोने के लिए अच्छी क्वालिटी का शैम्पू यूज करें, केमिकलयुक्त शैम्पू के यूज से बचें, वरना बाल रूखे होने के साथ ही झड भी सकते हैं। धूल से सनी, गंदी या दूसरों की कंघी यूज करनेसे बचें, रोजाना कंघी भी जरूर धोएं, जिससे कंघी में चिपकी धूल-मिट्टी बालों में ना लगे और बाल गंदे ना हों। ज्यादा दिनों तक बाल ना धोने से वे ना सिर्फ गंदे हो जाते हैं, बल्कि अंदरूनी तौर पर कमजोर होकर झडने भी लगते हैं। इसलिए बालोंको नियमित रूप से धोएं। बालों में नियमित रूप से तेल लगाएं, तेल से मालिश करने पर बाल जड से मजबूत होते हैं और जल्दी नहीं टूटते।

केमिकलयुक्त हेयर ट्रीटमेंट, जैसे-स्ट्रेटनिंग। पर्मिंग आदि से बचें। इनमें मौजूद केमिकल बालों की अन्दर से कमजोर बनाते हैं, जिससे बाल रूखे-बेजान नजर आते हैं और झडने भी लगते हैं। बालों को अन्दर से मजबूत बनाने केलिए योगा या एक्सेरसाइज करें। इससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।

हेल्दी बालों के लिए हेल्दी डायट लें। अपने डायट प्लान में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दूधव अन्य डेयरी प्रॉडक्ट, ड्रायफ्रूट्स आदि शामिल करें। बालों की मजबूती के लिए व आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

शैम्पू की तरह ही अच्छी क्वालिटी का कंडीशनर भी यूज करें। कंडीशनर बालों के लिए मॉइश्चराइजर का काम करता है।

स्मार्ट आइडियाज
बालों की सही देखभाल के लिए आप निम्र टिप्स आजमाएं।

बालों को संवारने के लिए मोटे दांत वाली कंघी का यूज करें। पतले दांत वाली कंघी का प्रयोग करनेसे बालों की जडों पर जोर पडता है। बहुत टाइट चोटी ना बांधें, टाइट चोटी बांधने से खिंचाव के कारण बालों की जडें कमजोर हो जाती हैं। बालों में रूसी हो तो तुरन्त उसका इलाज कराएं, क्योंकि रूसी के कारण बाल तेजी से झडते हैं। गीले बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का यूज ना करें। बालों को तौलिए से थपथपाकर सुखाएं, हेयर ड्रायर बालों की जडों को कमजोर बना देता है। कोई भी हेयर ट्रीटमेंट अच्छे एवं टे्रंड डमेंटोलॉजिस्ट की निगरानी में ही करवाएं।