तिरंगा यात्रा में युवाओं का दिखा जोश

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 अगस्त 2016, 8:16 PM (IST)

श्रीगंगानगर। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में देश भर में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा के क्रम में श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्रा में यह यात्रा शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद निहालचंद मेघवाल के नेतृत्व में श्रीगंगानगर पहुंची। तिरंगा यात्रा में हजारों युवक अपने मोटरसाईकिल एवं चौपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में युवाओं का जोश देखने को बनता था। देश भक्ति गानों की धुन के साथ थिरकते हुए युवा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद निहालचंद मेघवाल के नेतृत्व में 19 अगस्त को पीलीबंगा से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा हनुमानगढ़ जिले से होते हुए शनिवार को सादुलशहर से रवाना होकर लालगढ़ होते हुए श्रीगंगानगर में प्रवेश की। सादुलशहर से लेकर रास्ते में गांव-गांव के लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। श्रीगंगानगर शहर में प्रवेश करने के साथ ही रिद्धी-सिद्धि, अंधविद्यालय, चहल चैक, शिव सर्किल होते हुए भारत माता सर्किल पर यात्रा पहुंची।