जब मंत्री जी ने मजदूरों के साथ जमीन पर बैठकर खाया खाना

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 अगस्त 2016, 5:14 PM (IST)

गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री शाहिद मंज़ूर ने आज मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों के साथ ज़मीन पर बैठकर खाना खाया ! शाहिद मध्यान्ह भोजन योजना के तहत आज गाज़ियाबाद पहुंचे थे ! इस दौरान साइकिल भी बांटी गयीं ! उन्होंने कहा कि अभी ये योजना रजिस्टर्ड मजदूरों के लिए है। जल्द ही अन्य मजदूरों के लिए भी काम किया जा रहा है ! इस दौरान उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा ! उनसे सवाल पूछा गया था कि क्या अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच सब ठीक नहीं है ! उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर आप सही चलाये तो सब ठीक है ! वहीं उन्होंने प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक वारदातों पर भी कहा ! उन्होंने माना कि क्राइम नहीं रुक रहा है लेकिन क्रिमनल भी पकडे जा रहे हैं ! तेवतिया मामले पर बोले कि उसकी गहराई में जायेंगे तो बातें शुरू हो जायेंगी ! उन्होंने कहा कि तेवतिया मामले पर सीबीआई जांच करवाने में कोई एतराज़ नहीं है ! फिलहाल पुलिस अपना काम कर रही है ! उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर भी निशाना साधा कि अक्लमंद आदमी एक बार ही बातों में आता है !