अलवर। शहर कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी जयसिंह नाथावत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर योगेश निवासी राजगढ़, कासमदीन और असलम निवासी मालाखेड़ा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।
इस दौरान इन तीनों आरोपियों ने गत दिनों मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात
कबूली।
साथ ही, आगामी दिनों में एक अखबार के कर्मचारी से कलेक्शन की राशि को भी लूटने की साजिश रची थी।