भीलवाड़ा: चम्बल भीलवाड़ा परियोजना से 4 मई को पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 मई 2025, 1:43 PM (IST)

भीलवाड़ा। चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के तहत भीलवाड़ा जिले में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। रावतभाटा इंटेक वेल और भुंजरकलां पम्पिंग स्टेशन पर 3 मई की शाम 5:20 बजे विद्युत फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जिसे सुधारने के लिए AVVNL द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण WTP आरोली पर जल आपूर्ति भी प्रभावित है।

जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग परियोजना खंड-प्रथम के अधिशाषी अभियंता ने जानकारी दी है कि 4 मई की सुबह भीलवाड़ा जिले की पेयजल आपूर्ति में बाधा रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी दिन में पेयजल का उपयोग संयमित तरीके से करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे