टोंक। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, टोंक द्वारा केंद्रीय बस स्टैंड पर स्थित स्थायी जल मंदिर में एक शीतल प्लांट एवं एक हजार लीटर की पानी की टंकी भेंट की गई। यह आयोजन प्रमुख समाजसेवी स्व. रामकिशोर एवं स्व. शांति देवी की पुण्य स्मृति में किया गया।
परिषद ने इस पहल को आमजन की गर्मी में राहत के उद्देश्य से समर्पित किया, जिससे राहगीर व यात्रियों को शुद्ध ठंडा पेयजल मिल सकेगा। शीतल प्लांट की स्थापना से जल मंदिर अब और अधिक उपयोगी व सुविधा सम्पन्न हो गया है।
इस अवसर पर समाजसेवी रमेश भिंडा, मोनू भाई, सुरेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, रेखा जाजू, परिषद के सचिव राधेश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, एवं जल मंदिर प्रभारी बाबूलाल उपाध्याय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने इस जनोपयोगी सेवा के लिए भारत विकास परिषद का आभार जताया और इसे समाजसेवा की मिसाल बताया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे