जम्मू-कश्मीर: BSF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 अगस्त 2016, 5:05 PM (IST)

जम्मू। जम्मूू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को आंतकवादी हमले में बीएसएफ के तीन जवानों समेत चार लोग जख्मी हो गए। सुरक्षाबलों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

आतंकवादियों ने कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा से सटे कारनाह इलाके में बीएसएफ के कैंप पर हमला बोल दिया। इस हमले में तीन जवान और एक पोर्टर घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ अभी जारी है।