दो बसों में हुई भिडंत, एक दर्जन घायल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 अगस्त 2016, 1:29 PM (IST)

झुंझुनूं। यहां पुरा की ढाणी के पास दो बसों की भिडंत में एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राजस्थान लोक परिवहन की दो बस पुरा की ढाणी के पास टकरा गईं। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।